इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय को नोटिस, हेट स्पीच मामले पर निर्वाचन आयोग ने लिया संज्ञान

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय को नोटिस जारी किया गया है. अजय राय को जिला निर्वाचन से नोटिस मिला है. आदर्श आचार संहिता के तहत नोटिस दिया गया है.

वाराणसी- मिशन-24 के चुनाव में कौन सी पार्टी बाजी मार कर ले जाएगी,ये तो चुनावी नतीजों में ही पता चलेगा.अभी सभी राजनीतिक दल गरीबी महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर एक दूसरे को घेरने में लगी हुई है.

इसी कड़ी में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय को नोटिस जारी किया गया है. अजय राय को जिला निर्वाचन से नोटिस मिला है. आदर्श आचार संहिता के तहत नोटिस दिया गया है.

पीएम मोदी को हत्यारा बताए जाने पर नोटिस मिली है.हेट स्पीच मामले को निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया है.
वैक्सीन को लेकर PM को अजय राय ने हत्यारा बताया था. BJP के विधिक प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र की तरफ शिकायत हुई थी.शिकायत को संज्ञान में लेकर नोटिस जारी किया गया. 27 मई तक अजय राय को देना नोटिस का जवाब होगा.

Related Articles

Back to top button