
प्रतापगढ़- चुनावी माहौल में राजनीतिक दलों में के बीच में मिशन -24 के लिए जीत की जंग जारी है.इसी बीच राजनीतिक गलियारों में ये चर्चाएं भी जोरों पर थी कि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया किस पार्टी को अपना समर्थन देंगे.
अब भारत समाचार से राजा भैया ने एक्सक्लूसिव बातचीत में अपनी बात रखी.उन्होंने कहा कि जनसेवक को जनता के बीच जाना होता है. मैं सर्वाहारी हूं, ये मेरी निजी रुची है. गुस्से का मांसाहार से कोई संबंध नहीं है. कुंडा हमेशा आजाद रहा है.
प्रतापगढ़-भारत समाचार पर राजा भैया EXCLUSIVE
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 19, 2024
➡रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का खास इंटरव्यू
➡स्टेट हेड वीरेंद्र सिंह के साथ खास बातचीत
➡जनसेवक को जनता के बीच जाना होता है
➡मैं सर्वाहारी हूं, ये मेरी निजी रुची है
➡गुस्से का मांसाहार से कोई संबंध नहीं
➡कुंडा हमेशा आजाद रहा… pic.twitter.com/a0yEJctpk9
भारत समाचार के सवालों से जवाब देते हुए राजा भैया ने कहा कि जेल में रहकर जेल की कमियां पता चली थीं.जेल मंत्री बनने के बाद अच्छे फैसले लिए थे. जिस तालाब की बात होती है वहां मैं तैराकी सीखा हूं. जिसका जहां मन हो वहां मतदान करे. मैंने समर्थकों से कहा, जिसे वोट देना हो दीजिए.जनता में विश्वास बना रहना चाहिए. मैंने जो निर्णय लिया कार्यकर्ता खुश हैं.
उन्होंने आगे कहा कि विकास कराने में मैं समझौता नहीं करता. सरकार किसी की हो, क्षेत्र का विकास कराया. कुंडा में सिर्फ 10 हजार ठाकुर हैं. लेकिन सभी का स्नेह मुझे मिलता है.मेरे सीएम योगी से बहुत अच्छे रिश्ते हैं. मैं विकास कार्यों को लेकर बात करता हूं.









