
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी है। छठे चरण के लिए पार्टियां जोरो शोरो से चुनावी प्रचार में जुटी है। इस कड़ी में आज सपा मुखिया अखिलेश यादव संतकबीरनगर में पार्टी उम्मीदवार के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव की रैली में आज फिर बैरिकेड टूट गए। अत्याधिक भीड़ की वजह से सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट गए। अखिलेश यादव ने बड़ी को संबोधित किया।
"…बीजेपी ने जनता का भरोसा खो दिया है। ये सत्ता में आए तो संविधान खत्म कर देंगे। बीजेपी झूठी पार्टी है। जनता ने इनका साथ छोड़ दिया है। जनता हमारे साथ है। इनके पंडाल से जनता का चुकी है। सरकारी कर्मचारियों को इनकी सभाओं में बिठाया जा रहा है। अग्निवीर, जीएसटी, किसानों के काला कानून… pic.twitter.com/7E831d8qJA
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 20, 2024
रैली संबोधन के बाद भारत समाचार से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कि ये जन समर्थन बदलाव का है। यूपी की जनता भी लोकतंत्र बचाना चाहती है। बीते 10 साल से बीजेपी के राज में जनता धोखा मिला है। बीजेपी की हर बात और हर वादा झूठा निकला है। अब जनता वोट से बीजेपी का हिसाब किताब कर रही है।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बीजेपी ने पिछड़ों का हक और सम्मान छीना है। जनता बीजेपी का साथ छोड़ चुकी है। यूपी के मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना अखिलेश यादव ने तंज कैसा। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं के तम्बू खाली पड़े हुए है। सुनने में आया है कि विरोधी दलों के पंडाल में जनता ही नहीं जा रही हैं, वह पुलिस वालो को सादी वर्दी पहना के वहां पर बैठा रहे हैं।