“सनातन विरोधी है Rahul Gandhi…”, संतकबीरनगर में ब्रजेश पाठक का INDIA Alliance पर हमला…

इस जनसभा के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "पांच चरणों के चुनाव में अब तक BJP आगे है..."

संतकबीरनगर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और निषाद पार्टी अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के पक्ष में धनघटा के ढेबरी गांव में एक जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान सभी नेताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा को जिताने की लोगों से अपील की।  

जन सभा को सम्बोधित करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “समाजवादी पार्टी ने यादव समाज की राजनीति का सफाया कर दिया है। सिर्फ सैफई खानदान के लोग चुनाव लड़ रहे हैं। जब कि भाजपा ने यादव समाज से चंद्र मोहन यादव को एमपी का सीएम बनाया। उन्होंने यादव और निषाद समाज से मिलकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

वही मंत्री ओपी राजभर ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि, “यह चुनाव राष्ट्र का चुनाव है। देश मे सिर्फ मोदी- योगी की हवा चल रही है।” इस दौरान सपा पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि, “सपा में जाकर हमने साइकिल की चुच्छी निकाल लाई है अब साइकिल में कभी हवा नहीं भरेगी। साथ ही अपने संबोधन के दौरान ओ.पी राजभर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और राहुल गांधी को बच्चा बताते हुए अपने को बच्चा बताया।

बता दें, इस जनसभा के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “पांच चरणों के चुनाव में अब तक BJP आगे है। यूपी की सभी 80 सीटें बीजेपी जीतेगी। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। वही राहुल गांधी के मंदिर जाने के सवाल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी सनातन विरोधी है। देश की जनता ने इन्हें नकार दिया है।”

Related Articles

Back to top button