Weather Update: खुशखबरी, इस साल झमक के होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी झेल रहे भारत को बस कुछ ही दिनों में गर्मी से राहत मिल जाएगी। मानसून के जल्द ही दस्तक देने की संभावना है।

Weather Update: तपती गर्मी के बीच राहत भरी खबर सामने आ रही है। इस साल यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में झमक के बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने अपना रिपोर्ट जारी कर दिया है।  हालांकि मौसम विभाग ने बताया कि  उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में अभी गर्मी से कोई राहत की कोई संभावना नहीं है। इसको लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी झेल रहे भारत को बस कुछ ही दिनों में गर्मी से राहत मिल जाएगी। मानसून के जल्द ही दस्तक देने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आई एम डी) का कहना है कि इस मानसून अच्छी बारिश होने की संभावना है।

किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून?

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून 20 जून तक उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है । वहीं,  बिहार , ओडिशा , छत्तीसगढ़ , झारखंड , मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचने की संभावना 15 जून के आसपास की बताई जा रही है । पुडुचेरी, केरल, तमिलनाडु में मानसून पहुँचने की संभावना 1 जून तक है। गोवा, कर्नाटक, असम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून का दौर 5 जून तक देखने को मिल सकता है। महाराष्ट्र, सिक्किम, तेलंगाना में मानसून की पहली बारिश 10 जून तक दस्तक दे सकती है। हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के बचे हिस्सों में 25 जून तक, तो वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के बचे हिस्सों में 30 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।

Related Articles

Back to top button