‘भाजपा ने जनता के भविष्य के साथ किया खिलवाड़” अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला

देशभर में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए जनसभाओं का दौर जारी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को आजमगढ़ में ...

देशभर में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए जनसभाओं का दौर जारी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों, युवाओं को धोखा दिया है। देश की जनता के साथ खिलवाड़ किया है।

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 साल में खाद की बोरी से चोरी बढ़ गई है। किसानों को उनकी फसल के दाम नही मिल रहे हैं।

सपा प्रमुख ने पेपर लीक मामले में सरकार को आढ़े हाथ लेते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए हैं। युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो हम राशन की गुणवत्ता को भी अच्छा करेंगे।

Related Articles

Back to top button