
डिजिटल स्टोरी- गोलगप्पे…ये एक ऐसा स्ट्रीट फूड आइटम है..जिसे हर कोई खाना पसंद करता है…गोलगप्पों के स्टॉल पर पानी की वैयाइटी को लेकर अक्सर लोगों के बीच में आपने बातचीत भी सुनी होगी…..
अरे यार..वो इमली वाला पानी अच्छा था…या वो तीखा पानी वाला गोलगप्पा खाने में कुछ अलग था.मगर गोलगप्पों पर खूब गोलियां चल जाएं…..ऐसी बातें सुनकर की आदमी हैरत में पड़ जाएगा…..
लेकिन ऐसा हकीकत में हुआ है.वो भी उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में…..जहां गोलगप्पों के लिए ऐसी महाभारत हुई कि लोग एक दूसरे की जान लेने पर उतारु हो गए.
गोलगप्पों के लिए कानपुर देहात के रनिया में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी देखने को मिली.तौबत तो लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने की हो गई…
कानपुर देहात – पानीपुरी पर हुए विवाद के बाद चली गोली
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 24, 2024
➡रनिया में युवक विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा
➡घर की छत से युवक नीचे खड़े लोगों पर फायरिंग कर रहा
➡नीचे से कुछ लोग बंदूकधारी पर पत्थरबाजी करते दिख रहे
➡फायरिंग और पत्थरबाजी में 6 से ज्यादा लोग गंभीर घायल
➡कई घंटे… pic.twitter.com/2JyK6382RZ
दरअसल, रनिया में युवक के साथ गोलगप्पों को लेकर हुए विवाद में घर की छत से दूसरे आदमी ने बड़ी सी बंदूक निकाल ली.और नीचे खड़े लोगों पर फायरिंग कर दी. वहीं नीचे से कुछ लोग बंदूकधारी पर पत्थरबाजी करते दिख रहे.
बताया जा रहा है कि फायरिंग और पत्थरबाजी में 6 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.गोलगप्पों पर छिड़ी इस जंग में कई घंटे तांडव चला. इस दौरान पुलिसकर्मी भी अपनी जान बचाते हुए मिले.
बहरहाल, बड़ी-बड़ी बातों पर बदूंक निकलते हुए आप लोगों ने खूब देखा होगा, पर कानपुर में जिस तरह से गोलगप्पे पर हथियार निकल आए…ये आम लोगों के लिए चिंता का विषय तो जरुर है..खैर ये वीडियो अभी सोशल मीडिया पर हर तरफ आग की तरह फैल गया है.









