गाजीपुर में BJP पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- इस सरकार ने पेपर लीक करके लोगों की नौकरी छीनी

बीजेपी तीन काले कानून पास करना चाहती थी.किसानों के विरोध के बाद तीन काले कानून वापस हुए. बीजेपी ने किसानों की आय दोगुनी का वादा किया था.

गाजीपुर- गाजीपुर में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी हुंकार भर रहे है,गाजीपुर में प्रत्याशी अफजाल अंसारी के समर्थन में जनसभा करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पार्टी पर जमकर हमला बोला.

जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भीषण गर्मी भी में अपार भीड़ दिख रही है. उत्साह बता रहा है इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जीतेंगे.बीजेपी के बाहर से आने वाले लोग थर्रा रहे हैं.

बीजेपी को ललकाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल की रफ्तार पश्चिम से भी तेज है. 400 पार वाले 400 हारने जा रहे हैं. 400 पार वालों का हिसाब किताब डगमगा गया है.बीजेपी वालों का आत्मविश्वास लड़खड़ा गया है.बीजेपी का पुराना डायलॉग कोई सुनना नहीं चाहता है.

बीजेपी तीन काले कानून पास करना चाहती थी.किसानों के विरोध के बाद तीन काले कानून वापस हुए. बीजेपी ने किसानों की आय दोगुनी का वादा किया था.10 सालों में किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई. बीजेपी सरकार में परीक्षाओं के पेपर लीक हुए.
बीजेपी ने पेपर लीक करके नौकरी छीनी. बीजेपी ने नौजवानों को आधी अधूरी नौकरी दी.

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सरकार आने पर अग्निवीर योजना खत्म करेंगे. बीजेपी सरकार में महंगाई बढ़ी है. बीजेपी सरकार में बोरी में चोरी हुई है.इन लोगों ने खाद की बोरी में 10 किलो की कटौती की.सरकार आने पर राशन की गुणवत्ता बढ़ाएंगे. सरकार आने पर ऑटा के साथ डाटा भी देंगे. बीजेपी सपा सरकार की योजनाओं को खत्म कर रही.

Related Articles

Back to top button