ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल का विशेष महत्व, जानें क्या है मान्यता

हनुमान जी को छप्पन भोग लगाया जा रहा है। श्रद्धालु आरोग्य के देवता हनुमान जी की पूजा अर्चना कर मंगल कामना कर रहे हैं।

ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार का विशेष महत्व है। इस बार ज्येष्ठ माह में चार मंगलवार पड़ रहे हैं। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल भी कहा जाता है। इस मौके संगम तट के बंधवा में स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मंदिर में लेटे हनुमान जी की पूजा अर्चना का क्रम जारी है। ज्येष्ठ मास के पहले मंगल को बड़े हनुमान मंदिर में विश्राम की मुद्रा में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार किया गया है।

हनुमान जी को छप्पन भोग लगाया जा रहा है। श्रद्धालु आरोग्य के देवता हनुमान जी की पूजा अर्चना कर मंगल कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में ही हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ हो रहा है। वहीं ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी से तीसरी बार रिकॉर्ड मतों जीत के लिए भी विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। 

ज्येष्ठ मास के मंगलवार का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो श्रद्धालु सच्चे मन से हनुमान जी की आराधना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करना शुभ माना गया है। ज्येष्ठ मंगल मानने को लेकर एक किंवदंती भी है। सीता हरण के बाद हनुमान जी प्रभु श्री राम से ज्येष्ठ मास में ही मिले थे। और वह दिन ज्येष्ठ माह का पहला मंगलवार था। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल को मंदिरों के बाहर जगह-जगह अन्न क्षेत्र भी चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button