
लखनऊ- लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का रण कल है.सभी राजनीतिक दलों ने आखिरी चरण के चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. कल अंतिम चरण के मतदान के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा.पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रहीं है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में 13 लोकसभा सीटों पर 144 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.
लखनऊ – लोकसभा के अंतिम चरण का मतदान कल
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 31, 2024
➡कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान
➡पोलिंग बूथों के लिए रवाना की जा रहीं पोलिंग पार्टियां
➡13 लोकसभा सीटों पर 144 प्रत्याशी लड़ रहे हैं चुनाव
➡वाराणसी, गाजीपुर, घोसी और गोरखपुर पर सभी की नजर
➡प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी में 32… pic.twitter.com/OY2sRPpRxw
वाराणसी, गाजीपुर, घोसी,गोरखपुर और मिर्जापुर पर सभी की नजरें बनी हुई है. उत्तर प्रदेश के चुनावी रण को जीतने के लिए बीजेपी ने खूब मेहनत की. प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी में 32 जनसभाएं की. मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में 159 जनसभाएं की.
बता दें कि बीजेपी के स्टार प्रचारक और फायर ब्रांड नेता सीएम योगी की खूब डिमांड रही.प्रचार को लेकर सीएम की देशभर में भारी डिमांड रही.
यूपी के अलावा सीएम योगी ने देशभर में 205 जनसभाएं की.अखिलेश यादव ने प्रदेश में अकेले 42 जनसभा की. संयुक्त रूप से अखिलेश यादव ने 8 जनसभाएं की.प्रियंका गांधी ने 5 रोड शो किया, राहुल गांधी की भी सभा हुई. वहीं बसपा मुखिया मायावती ने यूपी में की 26 जनसभाएं की है.









