
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम से देश के सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित कन्याकुमारी के फेमस विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे की ध्यान साधना की.कन्याकुमार पहुंचने के बाद उन्होंने भगवती अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की कई तस्वीरें और वीडियो भी वायरल है. जिनमें भगवा रंग के कपड़े पहने हुए वो पूजा करते हुए दिखाई दे रहे है.

रुद्राक्ष की माला हाथों में लिए पूजा करते हुए दिखाई दिए.विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान पर पीएम बैठे. समुद्र के बीच पीएम मोदी की ध्यान साधना की.उसी शिला पर बैठे पीएम जिसपर विवेकानंद बैठे थे.

बता दें कि ये स्मारक स्वामी विवेकानंद की याद में ही बनाया बनाया गया है.जिन्होंने देशभर का दौरा करने के बाद 1892 के अंत में समुद्र के अंदर इन चट्टानों पर तीन दिन ध्यान लगाया था और विकसित भारत का सपना देखा था.

कहा जाता है कि स्वामी विवेकानंद ने तीन दिनों तक ध्यान लगाया था. और विकसित भारत का विजन लिया था. जानकारी के अनुसार 45 घंटे के दौरान पीएम मोदी सिर्फ तरल आहार ही लेने वाले है.

उन्होंने अपने खाने पीने में बदलाव कर लिया है.मौनव्रत का पालन करने के साथ पीएम नारियल पानी का सेवन कर रहे है.









