
नई दिल्ली- नीट यूजी पेपर लीक होने के बाद देश में कई जगहों पर हंगामा देखने को मिला था. अब नीट से जुड़े मामले में बड़ी अपडेट सामने आ रही है.
नीट यूजी पेपर का सरगना गिरफ्तार हुआ है. सरगना को सीबीआई ने बिहार से पकड़ा है. पटना की विशेष अदालत ने रिमांड पर सौंपा है. आरोपी राकेश रंजन को दस दिन की सीबीआई रिमांड में भेजा गया.
नई दिल्ली – नीट-यूजी पेपर का सरगना हुआ गिरफ्तार
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) July 12, 2024
➡सरगना को सीबीआई ने बिहार से पकड़ा
➡पटना की विशेष अदालत ने रिमांड पर सौंपा
➡आरोपी राकेश रंजन को दस दिन की सीबीआई रिमांड.#NewDelhi | #NEETUG pic.twitter.com/zjxA1EXeTl
कौन है नीट पेपर लीक का सरगना ?
बता दें कि राकेश रंजन उर्फ रॉकी रांची में होटल चलाता है और संजीव मुखिया का भांजा है. पेपर लीक होने के बाद उसे हल करने के लिए रॉकी ने ही सॉल्वर्स का जुगाड़ किया था. रांची और पटना के MBBS छात्रों का सॉल्वर्स के तौर पर इस्तेमाल किया गया था.









