बीजेपी मुख्यालय में मुख्यमंत्री परिषद की हुई बैठक, कई महत्त्वपूर्ण मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

बीजेपी मुख्यालय में हुई मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के 13 मुख्यमंत्री और 15 डिप्टी सीएम शामिल रहे। इसके अलावा इस बैठक में नागालैंड, बिहार और महाराष्ट्र के NDA के सहयोगी भी शामिल रहे।

रविवार को बीजेपी मुख्यालय में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक हुई। इस दौरान पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल रहे। इसके अलावा सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। इस बैठक में मुख्य रूप से सरकार की कल्याणकारी योजना और धरातल पर किस तरह से पहुंचे आदि बातों और उनके प्रयासों को लेकर चर्चा हुई है।

बीजेपी के सीएम और NDA के सहयोगी रहे मौजूद

बीजेपी मुख्यालय में हुई मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के 13 मुख्यमंत्री और 15 डिप्टी सीएम शामिल रहे। इसके अलावा इस बैठक में नागालैंड, बिहार और महाराष्ट्र के NDA के सहयोगी भी शामिल रहे। बैठक में विकास और विरासत को लेकर चर्चा की गई। बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक मौजूद रहे। वहीं, उत्तराखंड से सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल रहे।

इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इसमें 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी को लेकर राज्यों का क्या योगदान हो सकता है, इस बात चर्चा शामिल रही। इसके अलावा नई शिक्षा नीति, उतर प्रदेश मे ग्रामीण सचिवालय, बिहार सरकार ने अवेध खनन को लेकर कदम उठाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही गुजरात सरकार मे सो ऊर्जा को गति को लेकर चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button