
अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग के तरफ से लगाए गए आरोपों पर अब अडानी ग्रुप का भी बयान आ गया है। जिसमे समूह ने साफ़ किया है कि उनके ग्रुप का सेबी चीफ के साथ कोई कारोबारी संबंध नहीं है। ऐसे में हिंडनबर्ग की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। बता दें, इससे पहले खुद SEBI चीफ ने भी इस मामले पर बयान देते हुए इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
हिंडनबर्ग ने अपने रिपोर्ट में लगाए थे ये आरोप
दरअसल, बीते शनिवार की देर रात हिंडनबर्ग ने एक नया रिपोर्ट जारी किया। जिसके तहत उसने आरोप लगाया कि SEBI चेयरपर्सन बुच और उनके पति धबल बुच के पास अडानी ग्रुप में कथित धन की हेराफेरी को लेकर इस्तेमाल किया गया विदेशी कोष में हिस्सेदारी है।
आरोपों पर Adani Group ने दिया जवाब
अब हिंडनबर्ग के आरोपों को लेकर अडानी ग्रुप ने भी जवाब दिया है। अपने बयान में समूह ने सेबी चीफ से किसिस भी तरह के कारोबारी सम्बन्ध होने से इंकार किया है। उसका कहना है कि, “रिपोर्ट में जिन लोगों के नाम या जिस केस का जिक्र किया गया है, उससे अडानी समूह का कोई कारोबारी संबंध नहीं है। अपने बयान में अडानी ग्रुप ने उन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि, “उसकी कंपनियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को वह खारिज करता है और फिर से अपनी बात को दोहराता है कि उसकी विदेशी होल्डिंग का स्ट्रक्चर पूरी तरह से पारदर्शी है।
SEBI चीफ ने आरोपों को बताया निराधार
वहीं, इस पूरे मामले पर इससे पहले SEBI चेयरपर्सन की ओर से भी बयान जारी किया गया। जिसमें उन्होंने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि ये मात्र उन्हें बदनाम करने की कोशिश है।









