
अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म ने एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। ऐसा नहीं है कि ये कोई पहली बार हो रहा है इसके पहले भी हिंडनबर्ग ने अडाणी ग्रुप के शेयर्स को लेकर कई बड़े खुलासे किये थे। जिसके बाद भारत में अडाणी ग्रुप के शेयर्स में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
हिंडनबर्ग ने सबसे पहले तो सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वो भारत में जल्द ही बड़ा खुलासा करने जा रहा है। जिसके बाद मार्केट में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई थी। इसी पर हिंडनबर्ग ने खुलासा करते हुए एक रिपोर्ट जारी की, इस बार रिपोर्ट में खासतौर पर SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर सीधे तौर पर निशाना साधा। हिंडनबर्ग का आरोप था अडाणी ग्रुप के ऑफशोर फंड में इन दोनों की हिस्सेदारी थी।
रवि शंकर प्रसाद की आई प्रतिक्रिया
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर बीजेपी विपक्ष पर हमलावर हो गई है। बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद ने हिंडनबर्ग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रैंस की जिसमें उन्होंने रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि आर्थिक अराजकता फैलाने की कोशिश हो रही है। आगे उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग के आरोपों का जवाब सेबी प्रमुख ने दे दिया है। सारे आरोप निराधार हैं। ये साजिशन देश को बर्बाद करने की कोशिश है। आर्थिक तौर पर देश को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है।
रविशंकर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि ये स्टॉक मार्केट क्रैश कराना चाहते हैं। इससे सीधे तौर पर छोटे निवेशकों को झटका लगेगा और देश की प्रगति पर असर पड़ेगा। हमने साजिश नाकाम की है कांग्रेस का ये बम भी फुस्स निकल गया है।
SEBI चीफ का बयान आया सामने
SEBI की चीफ ने माधबी बुच ने हिंडनबर्ग के सारे आरोपों को खारिज करते हुए, सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है ये सब कुछ इमेज खराब करने की साजिश है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले महीने नेट एंडरसन की कंपनी को शो कॉज़ नोटिस जारी किया था। यही वजह है कि साजिशन उनके साथ ऐसा किया जा रहा है।
अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म ने एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। ऐसा नहीं है कि ये कोई पहली बार हो रहा है इसके पहले भी हिंडनबर्ग ने अडाणी ग्रुप के शेयर्स को लेकर कई बड़े खुलासे किये थे। जिसके बाद भारत में अडाणी ग्रुप के शेयर्स में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हिंडनबर्ग ने सबसे पहले तो सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वो भारत में जल्द ही बड़ा खुलासा करने जा रहा है। जिसके बाद मार्केट में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई थी। इसी पर हिंडनबर्ग ने खुलासा करते हुए एक रिपोर्ट जारी की, इस बार रिपोर्ट में खासतौर पर SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर सीधे तौर पर निशाना साधा। हिंडनबर्ग का आरोप था अडाणी ग्रुप के ऑफशोर फंड में इन दोनों की हिस्सेदारी थी।
रवि शंकर प्रसाद की आई प्रतिक्रिया
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर बीजेपी विपक्ष पर हमलावर हो गई है। बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद ने हिंडनबर्ग को लेकर रविशंकर प्रसाद की प्रेस कॉन्फ्रैंस की जिसमें उन्होंने रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि आर्थिक अराजकता फैलाने की कोशिश हो रही है। आगे उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग के आरोपों का जवाब सेबी प्रमुख ने दे दिया है। सारे आरोप निराधार हैं। ये साजिशन देश को बर्बाद करने की कोशिश है। आर्थिक तौर पर देश को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है। रविशंकर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि ये स्टॉक मार्केट क्रैश कराना चाहते हैं। इससे सीधे तौर पर छोटे निवेशकों को झटका लगेगा और देश की प्रगति पर असर पड़ेगा। हमने साजिश नाकाम की है कांग्रेस का ये बम भी फुस्स निकल गया है।
SEBI चीफ का बयान आया सामने
SEBI की चीफ ने माधबी बुच ने हिंडनबर्ग के सारे आरोपों को खारिज करते हुए, सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है ये सब कुछ इमेज खराब करने की साजिश है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले महीने नेट एंडरसन की कंपनी को शो कॉज़ नोटिस जारी किया था। यही वजह है कि साजिशन उनके साथ ऐसा किया जा रहा है।









