
Bareli News : अधेड़ ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारबरेली के बहेड़ी से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 16 वर्ष की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को मामले की सूचना दी। परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या हैं मामला
लखीमपुर गांव में अधेड़ ने घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। लड़की के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने 56 वर्षीय आरोपी केवल राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. लड़की के पिता का कहना है कि शनिवार को दोपहर उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। जिसके बाद पड़ोस का अधेड़ व्यक्ति उसके घर में घुस आया और किशोरी से दुष्कर्म किया। वही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।









