
बहराइच में आदमखोर भेड़िए का आतंक बढ़ता जा रहा है.ताजा जानकारी के अनुसार, आदमखोर भेड़िए ने 2 लोगों पर हमला किया है. भेड़िए ने एक बच्चे और बुजुर्ग पर हमला किया है.मासूम बच्चे पर भेड़िए ने जानलेवा हमला किया.रात में सोते समय मासूम बच्चे पर हमला किया. भेड़िए ने मासूम बच्चे को पंजा मारकर घायल किया.
भेड़िए के हमले के बाद बुजुर्ग और बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.बुजुर्ग और बच्चे का सीएचसी महसी में इलाज जारी है.बहराइच के महसी इलाके में भेड़िए की दहशत लोगों में दिखाई दे रही है.
आदमखोर भेड़िए ने नान-पारा इलाके का रुख किया है.24 घंटे में दूसरी बार नान-पारा के गावों में दस्तक दी. कल भी नान-पारा के 8 गावों में आदमखोर पहुंचा था.भेड़िया आने की सूचना से इलाके में हड़कंप मचा है.SHO नान-पारा, SDM नान-पारा व MLA नान-पारा पहुंचे.वन विभाग की टीम व भारी पुलिस फोर्स तैनात है.जिले के अलग- अलग स्थानों पर भेड़िया दस्तक दे रहा है.प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को लाउडस्पीकर से सचेत किया.दरवाजे बंद करने, बच्चो को घर के अंदर करने की हिदायत दी है.









