
बांदा- बांदा में पारिवारिक रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर हत्या कर दी गई है. तीन फुट जमीन के लिए छोटे भाई ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या कर दी. इस दौरान बचाने के लिए दौड़ी भाभी पर भी हमला कर आरोपित भाग निकले.चाचा व चाची समेत छह के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कराया गया है.
हत्या के मामले को लेकर बता दें कि कमासिन थाना क्षेत्र के कोर्रा बुजुर्ग गांव निवासी 65 वर्षीय शिवलोचन बबेरू तहसील में अधिवक्ता थे.रविवार सुबह खेत जाते समय घर से कुछ दूरी पर छोटे भाई तीरथ ने दो बेटों रमेश व छोटू, पत्नी प्रेमा और बेटी सुमन के साथ उन पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया.शिवलोचन के चिल्लाने पत्नी सतरूपा बचाने दौड़ीं तो उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया. शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बचाने पहुंची भाभी पर भी हमला किया गया.
वहीं खून से लथपथ बुजुर्ग दंपति को लोग जिला अस्पताल ले गए, तब तक शिवलोचन की मौत हो चुकी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा. जख्मी पत्नी ने बताया कि उनके और देवर तीरथ के पास एक बीघा जमीन है.दोनों के घर खेत में ही बने हैं, तीरथ उनकी तीन फुट जमीन मेड़बंदी के लिए मांग रहा था.









