मध्य प्रदेश के उज्जैन में 45 साल की महिला के साथ होता रहा रेप, 3 से 4 राहगीरों ने बनाया वीडियो, अब होगा एक्शन

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता: अर्थात जहां नारी की पूजा की जाती है, उसका सम्मान किया जाता है वहां देवताओं का वास होता है। लेकिन उसी भारत के मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता: अर्थात जहां नारी की पूजा की जाती है, उसका सम्मान किया जाता है वहां देवताओं का वास होता है। लेकिन उसी भारत के मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के महाकाल की नगरी कहे जाने वाले उज्जैन में एक 45 साल की महिला के साथ दिनदहाड़े एक 28 साल के युवक ने रेप कर दिया। बड़ी बात तो यह है कि इस रेप के दौरान आस पास खड़े लोगों ने इस घटना की वीडियों बनाया लेकिन उस पीड़ित महिला को बचाने का किसी ने भी साहस नहीं किया । बल्कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दरअसल, मामले के मुख्य आरोपी लोकेश के मुताबिक महिला ने उससे शादी करने का वादा किया था। बुधवार को उसने आगर नाका इलाके में शराब पीने के लिए मजबूर करने के बाद महिला के साथ बलात्कार किया। बाद में लोकेश मौके से भाग गया।

कोतवाली क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कुछ लोग जो वहां से गुजर रहे थे, उन्होंने अपराध रोकने के बजाय घटना का वीडियो बना लिया। बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह घटना सामने आई, जिसके बाद मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अब उन लोगों के गिरफ्तारी की बारी है, जिन्होनें महिला को बचाने के बजाए वीडियो बनाया ।

ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा हमने 3 से 4 संदिग्धों की पहचान की है, जिन्होंने घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल किया। शुक्रवार को उन्होनें बताया हमारी जानकारी के अनुसार, वे सभी अलग-अलग स्थानों पर हैं और पुलिस की टीमें उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही हैं।’ उन्होंने कहा कि पीड़िता की हालत स्थिर है और वह अपने घर पर है। वहीं उज्जैन रेपकांड के बाद मध्य प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है।

Related Articles

Back to top button