UP IPS officer Transfer: यूपी में फिर चला तबादला एक्सप्रेस, 17 IPS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव में प्रभाकर चौधरी को आईजी अलीगढ़ नियुक्त..

UP IPS officer Transfer: उत्तर प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 17 अधिकारियों का तबादला हुआ है। इन तबादलों में शाहजहांपुर, लखनऊ, अलीगढ़ और रायबरेली में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

ये अधिकारी अब नई तैनातियों पर हैं:

  • IPS शलभ माथुर को आईजी स्थापना लखनऊ नियुक्त किया गया है।
  • IPS प्रभाकर चौधरी को आईजी अलीगढ़ रेंज का पद सौंपा गया है।
  • IPS राजेश को एसएसपी शाहजहांपुर बनाया गया है।
  • IPS सुधा सिंह को एसएसपी झांसी की महत्वपूर्ण तैनाती मिली है।
  • IPS यशवीर सिंह को एसपी रायबरेली नियुक्त किया गया है।
  • IPS सिद्धार्थ शंकर मीणा को डीसीपी प्रयागराज बनाया गया है।
  • IPS चारू निगम को गाजियाबाद पीएसी में सेनानायक के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • IPS अपर्णा गुप्ता को डीसीपी लखनऊ बनाया गया है।

अन्य अधिकारी भी पदों पर तैनात किए गए हैं:

  • IPS अशोक मीणा को एसपी सोनभद्र
  • IPS दीपक भूकर को एसपी उन्नाव
  • IPS अभिषेक अग्रवाल को डीसीपी आगरा
  • IPS कृष्ण कुमार को एसपी संभल
  • IPS कुलदीप गुनावत को डीसीपी प्रयागराज
  • IPS अभिजीत को एसपी औरैया
  • IPS पलाश बंसल को एसपी महोबा
  • IPS अभिनव त्यागी को एएसपी गोरखपुर
  • IPS अमृत जैन को प्रभारी एएसपी अलीगढ़ बनाया गया है।

बता दें कि इससे पहले 1 सितंबर को यूपी सरकार ने 37 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इस तबादले में देवरिया दक्षिण के अपर पुलिस अधीक्षक भीम कुमार गौतम को लखनऊ का अपर पुलिस अधीक्षक और एटीएस का पद सौंपा गया था। सुनील कुमार सिंह प्रथम को एएसपी दक्षिणी देवरिया की जिम्मेदारी दी गई।

श्वेताभ पांडेय को लखनऊ का अपर पुलिस अधीक्षक और साइबर क्राइम मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। दिगंबर कुशवाहा को उपसेनानायक और 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर का पद दिया गया। लक्ष्मी निवास मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक और भ्रष्टाचार निवारण मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई। शिवराज को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा बनाया गया। मो. अकमल खान को बरेली में एएसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई। अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर में एएसपी ट्रैफिक नियुक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button