
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हेलीकॉप्टर की चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आ रहा है। मामला यह है कि 10 मई को मेरठ के डॉ भीम राव अंबेडकर हवाईअड्डे पर कुछ लोग जबरन घुस गए । उन्होंने अंदर खड़े एक हेलीकॉप्टर के पुर्जों को खोलकर ट्रक में लाद लिया। पायलट और स्थानीय कर्मचारियों के द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की, फिर हेलीकॉप्टर के पुर्जे लेकर फरार हो गए।
पायलट रविंद्र सिंह ने मेरठ एसएसपी विपिन ताड़ा से इस घटना की शिकायत की। रविंद्र सिंह ने शिकायत पत्र के साथ साथ विपिन ताड़ा को कई मेंल के कॉपी भी दिखाए। जिनमें इस वारदात के बारे में पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन इस घटना पर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नही की है। एसएसपी विपिन ताड़ा ने इस मामले की जांच एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन को दी गई है।









