अरविंद केजरीवाल अभी बाइज़्ज़त बरी नहीं हुए हैं जमानत पर बाहर आये है : असीम अरुण

लखनऊ : शराब घोटाला मामले में लम्बे समय से जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने पूरे 156 दिनों बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल को जमानत दे दी है।

वहीं केजरीवाल को मिली जमानत पर यूपी सरकार में मंत्री असीम अरुण ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल को पता होना चाहिए की वो ज़मानत पर बाहर आए हैं ,मुझे उम्मीद है कि जल्द ही इनके ऊपर आरोप तय होंगे। केजरीवाल के बाहर आने से भाजपा को कहीं कोई फ़र्क पड़ने वाला नहीं है.

मंत्री ने आगे कहा की सशर्त ज़मानत के साथ अरविंद केजरीवाल अपना जीवन यापन कर सकते हैं. ज़मानत को सफलता नहीं कहा जा सकता है जो अरविंद केजरीवाल ने अपराध किया है न्यायालय में सजा देगा। अरविंद केजरीवाल को ज़मानत मिलने में इसके लिए इतना समय लगा कि अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ पर्याप्त सबूत CBI के पास में थे.

असीम अरुण ने आगे कहा की मुझे विश्वास है एक बार फिर से ट्रायल बहुत तेज़ी से होगा और अरविन्द केजरीवाल को सजा होगी। अरविंद केजरीवाल के ऊपर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप हैं जब वह प्रचार करने जाएंगे तो ख़ुद जनता उनके ऊपर प्रश्नचिन्ह खड़ा करेगी।आम आदमी पार्टी सत्ता हथियाने के लिए साज़िश करती है जो भ्रष्टाचार को दूर करने आए थे वह भ्रष्टाचार में नए नए तरीक़ों के साथ डूब गए हैं.

Related Articles

Back to top button