ओलंपिक व पैरालंपिक पदक विजेताओं को सीएम योगी करेंगे सम्मानित,खिलाड़ियों को 22 करोड़ 70 लाख की मिलेगी धनराशि

मुख्यमंत्री योगी विजेताओं को सम्मानित करेंगे.6 सामान्य और 8 पैरालंपिक खिलाड़ी आमंत्रित किए गए.खिलाड़ियों को 22 करोड़ 70 लाख की धनराशि मिलेगी.

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में ओलंपिक व पैरालंपिक पदक विजेताओं का सम्मान होगा.बता दें कि आज लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम होगा. मुख्यमंत्री योगी विजेताओं को सम्मानित करेंगे.6 सामान्य और 8 पैरालंपिक खिलाड़ी आमंत्रित किए गए.खिलाड़ियों को 22 करोड़ 70 लाख की धनराशि मिलेगी.

पैरालंपिक खिलाड़ियों को 20.30 करोड़ धनराशि मिलेगी,प्रतिभागी खिलाड़ियों को 10-10 लाख की राशि मिलेगी.ललित उपाध्याय, राजकुमार पाल, पारूल चौधरी आमंत्रित किया गया है.अनु रानी, प्राची और प्रियंका को आमंत्रित किया गया है. पैरालंपिक में सुहास LY, अजीत सिंह आमंत्रित किए गए.

प्रवीण कुमार, प्रीति पाल, सिमरन, दीपेश कुमार आमंत्रित है.साक्षी कसाना, यश कुमार, प्रवीण कुमार भी आमंत्रित किए गए है. सुहास एलवाई, अजीत सिंह को मिलेंगे 4-4 करोड़ रुपए मिलेंगे.

सुबह 11 बजे खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में सीएम योगी जाएंगे. ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह होगा.

Related Articles

Back to top button