दिल्ली सीएम आवास के बारे में फैलाया जा रहा भ्रम, आम आदमी पार्टी भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस करा सकती है दर्ज

सीएम आवास के बारे में फर्जी कागजात के आधार पर भ्रम फैलाया जा रहा। मनमानी चीजें लिखकर दो पेपर्स को पहले सोशल मीडिया पर फैलाया गया और उसके आधार पर भाजपा प्रेस कांफ्रेंस कर रही है।

सीएम आवास के बारे में फर्जी कागजात के आधार पर भ्रम फैलाया जा रहा। मनमानी चीजें लिखकर दो पेपर्स को पहले सोशल मीडिया पर फैलाया गया और उसके आधार पर भाजपा प्रेस कांफ्रेंस कर रही है। जिसमें दाव किया जा रहा है कि यह कागज पीडब्ल्यूडी के हैं। जबकि सच्चाई यह है कि मीडिया में फैलाए जा रहे कागजात पर पीडब्ल्यूडी विभाग के किसी अधिकारी का ना तो नाम है ना ही हस्ताक्षर हैं। उस कागज को पीडब्ल्यूडी ने अभी तक आधिकारिक भी नहीं बताया है।

सूत्रों का कहना है कि यह कागज एक राजनीतिक पार्टी के एक नेता के दफ्तर पर तैयार हुआ। जहां से उसे सोशल मीडिया पर फैलाया गया‌, जिससे अरविंद केजरीवाल को आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बदनाम किया जाए।

आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि फर्जी कागज पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस करने पर आम आदमी पार्टी विचार कर रही। लीगल टीम को लगा दिया गया है, वह सभी वैधानिक विकल्पों पर विचार कर रही है।

Related Articles

Back to top button