
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दिल को दहला देने वाली घटना घटित हुई। यहां के एक सर्राफा व्यापारी ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट उतार दिया। उसने अपनी पत्नी, दो बेटियों व बेटे की आरोपी ने हत्या की। जानकारी के मुताबिक पहले उसने नींद की गोली खिलाई फिर गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। बता दें ये पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुरा का है। व्यापारी ने पत्नी रेखा समेत तीन बच्चों 18 वर्षीय भव्या,16 वर्षीय काव्या,14 वर्षीय अभीष्ट की जान ले ली। इतना ही नहीं घटना के बाद खुद रेलवे लाइन पर सुसाइड भी करने पहुंच गया। हत्या करने के पीछे की वजह क्या थी इसे लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते आरोपी मुकेश वर्मा ने पहले हत्या की और फिर आत्महत्या करने रेलवे लाइन जा पहुंचा। आत्महत्या करने जा रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। मौके पर SSP, SP सिटी सहित पुलिस व फोरेंसिक की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।
एसएसपी संजय कुमार ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी मुकेश वर्मा से पूछताछ जारी है। प्रथम दृष्टी में तो ये एक सुसाइड का केस लगता है। ऐसा इसलिये भी क्योंकि मामले में आरोपी का कहना है कि परिवार में सहमति होने के बाद घटना को अंजाम दिया। पुलिस के लिए ये भी एक चौकाने वाली बात है। जिसके चलते जांच का एक नया एंगल भी सामने आया है।









