यूपी में उपचुनाव का रण: अंबेडकरनगर और मिर्जापुर में चुनावी हुंकार भरेंगे अखिलेश यादव

अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा में 12 बजे जनसभा होगी.दोपहर 2.15 पर मिर्जापुर की मझवां विधानसभा में जनसभा होगी. स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा को करेंगे.

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की जंग जारी है. सभी राजनीतिक दलों ने इस चुनावी संग्राम को जीतने के लिए अपनी कमर कस ली है. इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव प्रचार में एक बार फिर से हुंकार भरने वाले है. बता दें कि अंबेडकरनगर और मिर्जापुर दौरा आज अखिलेश यादव का है. अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा में 12 बजे जनसभा होगी.दोपहर 2.15 पर मिर्जापुर की मझवां विधानसभा में जनसभा होगी. स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा को करेंगे.

जानकारी के लिए बता दें कि मिर्जापुर में स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.एक घंटा तक जनपद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव रहेंगे.सपा उम्मीदवार ज्योति बिंद के समर्थन में जनसभा करेंगे.शाम 3:15 बजे हेलीकाप्टर द्वारा अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे.

वहीं अम्बेडकरनगर में अखिलेश सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा के पक्ष में चुनावी जनसभा करेंगे.

Related Articles

Back to top button