दुकान में घुसे थे चोरी के इरादे से…काजू, बादाम देकर नाच उठे, सीसीटीवी वीडियो वायरल

मुंह पर रुमाल बांधे इन चोरों ने दुकान में रखा करीब 90 हजार का माल और 60 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था.

बहजोई- सम्भल के बहजोई में चोरी की एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया गया. जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है.बता दें कि बहजोई में किराना की दुकान में चोरी करने घुसे चोरों का डांस करते हुए सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है.

मुंह पर रुमाल बांधा…

बीते शुक्रवार की रात करीब पौने बारह बजे बहजोई के रेलवे रोड स्थित किराना की दुकान में दो नकाबपोश चोर पड़ोस के खाली पड़े मकान का ताला तोड़कर छत के रास्ते दाखिल हुए थे. मुंह पर रुमाल बांधे इन चोरों ने दुकान में रखा करीब 90 हजार का माल और 60 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था. दोनों चोर करीब घंटे भर तक दुकान के अंदर रहे और चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आखिर में दोनों चोर डांस करते नजर आए। जब दुकान मालिक और अन्य लोगों ने ये सीसीटीवी वीडियो देखा तो, सब हैरान रह गए।

अब पता नहीं ये चोर किराना की दुकान से काजू, बादाम समेत अन्य महंगा सामान चोरी करने पर खुश हो रहे थे या दुकान मालिक व पुलिस को चिढ़ाने की कोशिश कर रहे थे.चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों का नाचते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसे देखकर लोग हैरान हैं और चर्चा कर रहे हैं. पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button