
Lucknow: लखनऊ में नगर निगम अधिकारियों पर हुए हमले के बाद हंगामा मच गया। इंदिरानगर स्थित मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन के पास नगर निगम की टीम ठेलिया हटाने के लिए पहुंची थी, तभी कुछ दबंगों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। विवाद के बाद दबंगों ने नगर निगम के कर्मचारियों और एसएफआई के कुछ लोगों को पीट दिया।
ठेलिया लगाने वालों ने उन्हें बेरहमी से पीटा
घटना के बाद महापौर, नगर आयुक्त और अन्य आलाधिकारी थाने पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। नगर निगम कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ठेलिया लगाने वालों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।









