
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने आज हाथरस, कासगंज, एटा का दौरा किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होने कहा, BJP उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर रही है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। बीजेपी के घोषणा पत्र में झूठ वादे है।
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। सपा सरकार में नौजवानों को रोजगार देंगे। हमें आपसे सहयोग की उम्मीद है। फिरोजाबाद को हम ग्लास सिटी बनाएंगे। फिरोजाबाद में बड़े पैमाने पर आलू होता है।
पुलिस कस्टडी में अल्ताफ की मौत हुई। पुलिस ने थाने में पीट-पीटकर मार डाला। चंदन गुप्ता की मौत का जिम्मेदार कौन है। सपा सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाली होगी।









