UP Election: CM Yogi का आज मैनपुरी, कानपुर, उन्नाव और लखनऊ में कार्यक्रम, चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी, कानपुर, उन्नाव,लखनऊ जिले में कार्यक्रम करेंगे। 11.30 बजे मैनपुरी में जनसभा संबोधित करेंगे। 12.30 बजे करहल में जनसभा संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी 2 बजे कानपुर पहुंचेंगे। आज सीएम अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे। 4 बजे उन्नाव के भगवंतनगर में जनसभा करेंगे। 5.30 बजे लखनऊ के बालू अड्डा में जनसभा करेंगे।

यूपी चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ये चुनाव 80 बनाम 20 का है। सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, पहले चरण में सपा-बसपा साफ है। BJP 300 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है।

सीएम ने कहा ये चुनाव 80 बनाम 20 का है, जाति-धर्म का नहीं है। वही, सीएम ने कहा, देश संविधान से चलेगा,शरीयत से नहीं। स्कूलों में ड्रेस कोड को लागू करना चाहिए। गजवा ए हिंद का सपना पूरा नहीं होगा। यूपी में अब आस्था का सम्मान होता है। मुस्लिम बेटियों को न्याय मिला,सम्मान मिला है। अब व्यक्तिगत आस्था देश पर लागू नहीं होगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, सोच ईमानदार काम दमदार हो रहा है। यूपी में 5 साल में कोई दंगा नहीं हुआ। सीएम ने कहा 20% लोग अपराधियों के समर्थक है। 20% हमारा विरोध करता है, करता रहेगा। अब यूपी में कर्फ्यू नहीं लगता है। अब धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकलती है। पीएम मोदी विजन से काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने राजनीति को बदला है। 20% विरोध करता है, करता रहेगा।

बीजेपी ने जो कहा वो करके दिखाया है। डबल इंजन सरकार में तेजी से विकास हो रहा है। अपने संकल्प के मुताबिक हम काम कर रहे। कांग्रेस को बर्बाद करने के लिए भाई-बहन काफी है। ये न्यू इंडिया सभी के विकास के लिए है। 2017 से पहले हर 4 दिन पर दंगा होता था। हमारी सरकार में 35 मेडिकल कॉलेज बने।

Related Articles

Back to top button