
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है। तीसरे चरण में यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। तीसरे चरण में कई दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी है। बता दें, जालौन में 3 बजे तक 46.87 प्रतिशत मतदान हुआ।
वही, कासगंज में 3 बजे तक 50.74 प्रतिशत मतदान पड़ा। कानपुर देहात में 3 बजे तक 47.13% मतदान हुआ। महोबा में 3 बजे तक 51.71% मतदान हुआ। झांसी में 3 बजे तक 48.52 प्रतिशत मतदान हुआ। हमीरपुर में 3 बजे तक 50.73प्रतिशत मतदान पड़ा।
ललितपुर में 3 बजे तक 59.13% मतदान हुआ। कानपुर नगर में 3 बजे तक 43.25% मतदान हुआ। फिरोजाबाद में 3 बजे तक 51.80% मतदान हुआ। कन्नौज में 3 बजे तक 50.23 प्रतिशत मतदान हुआ।
तीसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गया है। यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। यूपी के 16 जिले जिसमें हाथरस,फिरोजाबाद,एटा,कासगंज,मैनपुरी,फर्रूखाबाद,कन्नौज, इटावा,औरैया,कानपुर देहात,कानपुर नगर,जालौन,झांसी,ललितपुर,हमीरपुर,महोबा जनपद में आज वोटिंग होगी।









