रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई कल, Hotel Centrum में दिखेगा Celebrity-पॉलिटिक्स का मेल

लखनऊ : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सबसे युवा सांसद प्रिया सरोज की सगाई कल रविवार को लखनऊ के फाइव स्टार Hotel Centrum में होगी। यह समारोह पूरी तरह निजी रखा गया है, जिसमें केवल दोनों परिवारों और कुछ खास मेहमानों की उपस्थिति रहेगी।

जानकारी के मुताबिक, सगाई की रस्म 12:30 बजे से 1:00 बजे के बीच संपन्न होगी। दोनों ही परिवार इस अवसर को मीडिया और भीड़ से दूर, बेहद शांत और सीमित दायरे में आयोजित करना चाहते हैं।

समाजवादी पार्टी से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी आमंत्रण भेजा गया है। हालांकि, पार्टी के अन्य बड़े नेताओं को इस सगाई में नहीं बुलाया गया है।

रिंकू सिंह जहां भारतीय क्रिकेट टीम में अपने दमदार प्रदर्शन और आईपीएल के यादगार फिनिशेस के लिए जाने जाते हैं, वहीं प्रिया सरोज ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जौनपुर जिले की मछलीशहर सीट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया था। वे सबसे कम उम्र की सांसद बनीं और पार्टी की युवा नेता के रूप में तेजी से उभरी हैं।

होटल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है, और मेहमानों के आने-जाने को लेकर पूरी गोपनीयता बरती जा रही है। आयोजन के बारे में दोनों परिवारों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Related Articles

Back to top button