Raja raghuvanshi murder: हनीमून पर हुआ रिश्तों का खात्मा, फिल्मी स्टाइल में रची कत्ल की साजिश

Raja raghuvanshi murder: चर्चित शिलांग हनीमून मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चौथे आरोपी आनंद कुर्मी को मध्यप्रदेश के सागर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Raja raghuvanshi murder: चर्चित शिलांग हनीमून मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चौथे आरोपी आनंद कुर्मी को मध्यप्रदेश के सागर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक इस जघन्य हत्या में शामिल चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सोनम रघुवंशी के पति राजा रघुवंशी की निर्मम हत्या की यह कहानी जितनी दिल दहला देने वाली है, उतनी ही फिल्मी साजिश जैसी लगती है।

जांच में सामने आया है कि हत्या की साजिश सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में रची गई थी, जहां आरोपी राज कुशवाह काम करता था। वहीं सोनम और राज के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने मिलकर राजा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

राजा को सोनम ने हनीमून ट्रिप के बहाने शिलांग बुलाया, जहां पहले से राज और उसके साथी पहुंच चुके थे। वहां मिलकर उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या कर दी। इस साजिश में आनंद कुर्मी की भूमिका लॉजिस्टिक्स और सहयोग की थी, जो अब पुलिस की गिरफ्त में है।

आज शाम 4 बजे तक मेघालय पुलिस गाजीपुर पहुंचेगी, जहां से सोनम रघुवंशी को कस्टडी में लिया जाएगा। इसके बाद पांचों आरोपियों को मेघालय ले जाया जाएगा, जहां उन्हें शिलांग जेल में रखा जाएगा।

यह केस अब पूरे देश में सुर्खियों में है – एक हनीमून, एक कत्ल और एक खौफनाक साजिश ने सबको झकझोर दिया है। सवाल अब भी बाकी हैं – क्या इस साजिश में और भी चेहरे बेनकाब होंगे? क्या इस कत्ल की पटकथा और भी गहरी है?

Related Articles

Back to top button