“सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 11 वर्ष”…सीएम योगी ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिनाईं बड़ी उपलब्धियां। ऑपरेशन सिंदूर से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, भारत बना वैश्विक शक्ति।

केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

सीएम योगी के संबोधन की 11 बड़ी बातें:

  1. सेवा और सुशासन के स्वर्णिम 11 साल
  2. हर वर्ग के लिए केंद्र सरकार ने किया काम
  3. भारत की सैन्य शक्ति को दुनिया ने पहचाना
  4. ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई भारत की ताकत
  5. आतंकवाद पर भारत का ज़ीरो टॉलरेंस स्पष्ट
  6. ‘मेड इन इंडिया’ की वैश्विक पहचान मजबूत हुई
  7. भ्रष्टाचार पर कठोर रुख, जवाबदेह शासन
  8. भारत आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है
  9. वंशवाद की राजनीति को खत्म किया गया
  10. महिला सशक्तिकरण और योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचा
  11. यूपी के 5 शहरों में मेट्रो, 16 एयरपोर्ट्स तैयार

“एक भारत श्रेष्ठ भारत” की ओर तेज़ी से बढ़ता देश: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश पहले अस्थिर सरकारों और अविश्वास के माहौल से जूझता था, लेकिन अब दुनिया भारत को महाशक्ति के रूप में देख रही है। उन्होंने जोर दिया कि सुरक्षा में सेंध का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए दिया गया है।

‘गरीबों को मिला लाभ, योजनाएं बिना भेदभाव के पहुंचीं’

सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने देश को लूटा, लेकिन आज गरीबों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। “जनता के प्रति जवाबदेही ही शासन की असली पहचान है,” उन्होंने जोड़ा।

Related Articles

Back to top button