
रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए निर्देश दिया है कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय आज ही राजधानी कीव छोड़ दे। उसने कहा गया है कि जो साधन मिले, वो लेकर कीव खाली कर दे।
आपको बता दे कि कल रात से ही यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने कई मिसाइल दागे है। वही आज यूक्रेन से 182 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान मंगलवार सुबह मुंबई में उतरा। और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने पूरे गर्मजोशी के साथ छात्रों का स्वागत एयरपोर्ट पर ही किया।
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच लगातार स्थिति और भयावह होती जा रही है, इसी बीच भारत सरकार लगातार आपरेशन गंगा के माध्यम से वहां पढ़ाई करने वाले छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रयास कर रही है।









