Trending

बाराबंकी का वो पेड़ जो बन गया ‘पानी का फव्वारा’, वायरल वीडियो के पीछे छुपा है ये वैज्ञानिक राज!

बाराबंकी के देवा कस्बे में पेड़ से अचानक बारिश होने का अनोखा वीडियो वायरल हो गया। स्थानीय लोग इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं, तो कुछ ने इसे अंधविश्वास बताया। घटना मेला ऑडिटोरियम के पीछे मजार जाने वाले वीआईपी रोड की है। वन विभाग की टीम ने जांच की और इसे प्राकृतिक घटना बताया।

Uttar Pradesh: अक्सर आपने आसमान से बरसात होते देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी किसी पेड़ से पानी बरसते देखा है? जी हाँ, बाराबंकी के देवा कस्बे में ऐसा ही नजारा सामने आया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया।

क्या हैं मामला?

देवा कस्बे के मेला ऑडिटोरियम के पीछे मजार जाने वाले वीआईपी रोड पर स्थित एक पेड़ से अचानक पानी बरसने लगा। इस अनोखे नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मौके पर भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने इसे ईश्वर का चमत्कार माना तो कुछ ने इसे अंधविश्वास करार दिया।

ज़मीन का वाटर लेवल हुआ ऊपर

जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। अधिकारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में ज़मीन का वाटर लेवल ऊपर आने से ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। फिलहाल, लोग इस रहस्यमयी घटना को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button