Horoscope – आज का राशिफल: मिथुन, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल

5 अक्टूबर 2025 का राशिफल: आज का दिन मिथुन, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। चंद्रमा के कुंभ राशि में गोचर और वेशी योग के बनने से सभी राशियों के जीवन में आएंगे नए अवसर और सकारात्मक बदलाव। जानिए आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन।

आज का राशिफल 5 अक्टूबर 2025

ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का दिन मिथुन, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन-रात कुंभ राशि में हो रहा है, जिससे शुक्र और चंद्रमा समसप्तक योग बना रहे हैं। वहीं, चंद्रमा से दूसरे भाव में बुध होने के कारण वेशी योग का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में जानते हैं आज मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries)

आज लव लाइफ में दिन अच्छा रहेगा। कारोबार के मामले में अनुकूलता रहेगी। यात्रा से लाभ मिलेगा। किसी से वादा करते समय सोचें, नहीं तो निभाना मुश्किल हो सकता है। छात्रों को मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। कोई अधूरा काम पूरा होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज नया अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। कार्यस्थल पर प्रगति के संकेत हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन बड़ों की सलाह फायदेमंद रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आर्थिक योजनाओं से लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। नई जिम्मेदारी मिलेगी जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।

कर्क राशि (Cancer)

आज व्यस्तता और सेहत दोनों पर ध्यान देना होगा। किसी गलती से बचें और धैर्य रखें। पिता से सलाह फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बच्चों के साथ दिन खुशनुमा रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। खर्च बढ़ सकता है लेकिन शुभ कार्यों में होगा। शाम परिवार संग घूमने जा सकते हैं। मन आनंदित रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे, आर्थिक लाभ संभव।

तुला राशि (Libra)

आज अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ होगा। कारोबार में मुनाफा मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज दिन सकारात्मक रहेगा। नई नौकरी या व्यापार की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए शुभ समय। पारिवारिक विवाद खत्म होंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। वाहन सुख प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius)

परिश्रम से सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति संभव है। घर की व्यवस्था में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

आज परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। धन-संपत्ति से जुड़ा मामला सुलझेगा। कमाई बढ़ेगी और खर्च नियंत्रित रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात मन को खुशी देगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आर्थिक प्रयास सफल होंगे। पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। कारोबार में उन्नति होगी। मनपसंद भोजन और अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन लाभदायक रहेगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। दिखावे से बचें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। बड़े भाई और पिता का सहयोग मिलेगा। शाम मनोरंजन में बीतेगी।

Related Articles

Back to top button