Police Manthan 2025: महिला अपराध, बाल व मानव तस्करी पर गहरी चर्चा, CM योगी के समक्ष मिशन शक्ति और ‘यक्ष ऐप’ का उद्घाटन

लैंगिक अपराधों से जुड़े समाधान पर विचार विमर्श किया गया। मिशन-शक्ति के तहत महिलाओं और बाल सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए सकारात्मक बदलावों पर भी मंथन हुआ।

उत्तर प्रदेश पुलिस का वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन ‘पुलिस मंथन-2025’ में महिला अपराध, बाल व मानव तस्करी और संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। सम्मेलन में महिलाओं और बच्चों से जुड़े प्रमुख कार्यों और चुनौतियों पर एक प्रजेंटेशन दिया गया, जिसमें एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन पद्मजा चौहान ने अपनी बात रखी।

सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष मिशन शक्ति केन्द्र और जागरूकता कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई, जिसमें पारिवारिक विघटन और लैंगिक अपराधों से जुड़े समाधान पर विचार विमर्श किया गया। मिशन-शक्ति के तहत महिलाओं और बाल सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए सकारात्मक बदलावों पर भी मंथन हुआ।

साथ ही, सम्मेलन के दूसरे सत्र में बहू-बेटी सम्मेलन और बलात्कार प्रकरणों में कानून प्रवर्तन पर प्रजेंटेशन दिए गए। एडीजी गोरखपुर जोन, अशोक मुथा जैन द्वारा भी प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, जिसमें ‘बीट पुलिसिंग’ और बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में विस्तार से बताया गया।

सीएम योगी ने इस सम्मेलन के दौरान ‘यक्ष ऐप’ का लोकार्पण किया, जो एआई और बिग डेटा एनालिसिस की मदद से तैयार किया गया है। इस ऐप का उद्देश्य बीट पुलिसिंग को और आसान बनाना है, और इसमें क्राइम, क्रिमिनल और संवेदनशील क्षेत्रों का पूरा डेटा होगा। ‘यक्ष ऐप’ बीट कर्मियों के रोजाना के कार्यों को सरल और प्रभावी बनाएगा, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

Related Articles

Back to top button