Urfi Javed News: क्या उर्फी जावेद अपना नाम लिखती हैं गीता भारद्वाज? क्या है सच्चाई, यहां जानिए?

उन्होंने अपना धर्म बदलकर हिंदू धर्म अपनाया है.इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि उर्फी ने अपना नाम बदलकर गीता भारद्वाज रख लिया है.

Urfi Javed News: उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगे फैंशन डिजाइन को लेकर सुर्खियों में रहती है…कई बार पैप्स के बीच में कुछ ऐसे कपड़े पहनकर सामने आती है…इसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है…पर उर्फी जावेद इन सब बातों को दरकिनार कर एक बार फिर से अपने नए स्टाइलिश कपड़ों के साथ में कैमरे के सामने आ जाती है.

लेकिन उर्फी जावेद इस बार एक नई वजह से चर्चा में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उसने दावा किया कि उर्फी जावेद को इस्लाम से निकाल दिया गया है और उन्होंने अपना धर्म बदलकर हिंदू धर्म अपनाया है.इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि उर्फी ने अपना नाम बदलकर गीता भारद्वाज रख लिया है.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही उर्फी जावेद पर एक नई विवाद की लहर उठ गई। लेकिन इस पर उर्फी ने अपनी प्रतिक्रिया दी और इन अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया.उर्फी ने कहा, “मैंने बहुत पहले ही इस्लाम छोड़ दिया था.ये अफवाहें कौन फैला रहा है? मैं फिलहाल कोई भी धर्म नहीं मानती। मैंने अपना नाम बदलकर गीता भारद्वाज नहीं रखा है, ये सब लोग खुद ही बना रहे हैं। मैं एक नास्तिक हूं और किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करती, तो मुझे कैसे निकाल सकते हैं?”

उर्फी जावेद के इस बयान के बाद यह मामला और गरमा गया है. वह अक्सर अपनी फैशन चॉइसेस और बोल्ड स्टेटमेंट्स के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं, और इस बार भी उन्होंने अपनी सफाई पेश करते हुए विवाद को और बढ़ने से रोकने की कोशिश की है.

Related Articles

Back to top button