SUV के दौर भारतीयों की पसंद बनीं सेडान कारें, बेस्ट बजट ऑप्शन और बेहतरीन माइलेज बना वजह

आजकल के समय में एसयूवी का क्रेज तेजी से बढ़ा है, लेकिन सेडान कारों की लोकप्रियता आज भी कायम है। सेडान कारें कंफर्ट, राइड क्वालिटी और...

आजकल के समय में एसयूवी का क्रेज तेजी से बढ़ा है, लेकिन सेडान कारों की लोकप्रियता आज भी कायम है। सेडान कारें कंफर्ट, राइड क्वालिटी और लंबी दूरी की यात्रा में स्मूद ड्राइविंग के लिए जानी जाती हैं। अगर आपका बजट सीमित है और आप एक सुरक्षित, माइलेज देने वाली और भरोसेमंद कार चाहते हैं, तो भारतीय बाजार में कुछ किफायती सेडान कारें उपलब्ध हैं जो बेहतरीन ऑप्शंस हैं।

Hyundai Aura की शुरुआती कीमत ₹5.98 लाख है और यह पेट्रोल व CNG दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। पेट्रोल वेरिएंट में यह लगभग 20.5 kmpl का माइलेज देती है, जबकि CNG वेरिएंट में 25 km/kg तक का माइलेज मिलता है। इसकी खासियत यह है कि सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं और इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी हैं।

Tata Tigor की कीमत ₹5.49 लाख से शुरू होती है और यह पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शंस में उपलब्ध है। पेट्रोल वेरिएंट में यह 19.2 kmpl और CNG वेरिएंट में 26 km/kg तक का माइलेज देता है। इसे Global NCAP से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे एक सुरक्षित विकल्प बनाती है।

Maruti Dzire की शुरुआती कीमत ₹6.26 लाख है और यह पेट्रोल व CNG दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। पेट्रोल वेरिएंट में यह 25.71 kmpl और CNG वेरिएंट में 33.73 km/kg का शानदार माइलेज देता है। इसमें 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं और इसे 5-स्टार रेटिंग भी प्राप्त है।

ये सभी किफायती सेडान कारें बजट में बेहतरीन फीचर्स और माइलेज देती हैं, साथ ही सुरक्षा के मामले में भी उत्कृष्ट हैं।

Related Articles

Back to top button