स्नैपचैट से दोस्ती…फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, किशोरी ने यूपी पुलिस के सिपाही पर लगाया आरोप !

मेरठ में खाकी को शर्मसार कर देने वाला एक संजीदा मामला सामने आया। यहां आगरा में तैनात सिपाही शुभम तोमर पर एक नाबालिग फुटबॉल खिलाड़ी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोप है कि आरोपी सिपाही ने शादी का वादा कर मेरठ और आगरा के अलग-अलग होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए।

मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी सिपाही ने भी किशोरी और उसके पक्ष पर हनीट्रैप में फंसाने का पलटवार करते हुए आरोप जड़ दिए। दोनों तरफ से लगते आरोपों के बीच मामला एसएसपी कार्यालय तक पहुंचा, जिसके बाद पूरे प्रकरण की गहन जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) को सौंपी गई।

सीओ द्वारा सौंपी गई विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर आखिरकार आरोपी सिपाही शुभम तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इसके साथ ही आरोपी के निलंबन के लिए विभागीय रिपोर्ट भी अधिकारियों को भेज दी गई। सोशल मीडिया से शुरू हुई यह दोस्ती अब कानूनी पचड़ों और विभागीय कार्रवाई के चौराहे पर खड़ी है।

Related Articles

Back to top button