
कानपुर देहात के रसूलाबाद में एक तेज रफ्तार कार तालाब में गिर गई, जिससे 1 मासूम समेत 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति राजकुमार, पत्नी स्नेहलता, बेटी राखी और नाती वनी (2 वर्ष) शामिल हैं। हादसा तब हुआ जब ये लोग ननिहाल में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर कानपुर नगर आवास विकास 3 घर लौट रहे थे।
कानपुर देहात के SP श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने बताया, “20 फरवरी, 2026 को एक परिवार औरैया से कल्याणपुर की ओर जा रहा था; ये सभी 9 लोग और एक ड्राइवर कल्याणपुर के रहने वाले थे। उनकी गाड़ी का कंट्रोल खो गया और वह एक तालाब में गिर गई… 10 में से 6 लोगों को तालाब से सुरक्षित बचा लिया गया है, और शुरुआती जांच के बाद, वे ठीक हैं। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक ही परिवार की दो महिलाएं, एक आदमी और एक छोटा बच्चा शामिल है। मौके से गाड़ी निकालने की कोशिश जारी है, और पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
पुलिस और बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किया। कार के गिरने के कारण 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना का कारण अंधे मोड़ बताया जा रहा है, जहां तेज रफ्तार कार का चालक नियंत्रण खो बैठा।









