अखिलेश यादव का उन्नाव और कानपुर दौरा: शोक संतप्त परिवार से मिलेंगे, विवाह समारोह में होंगे शामिल

Akhilesh Yadav’s visit to Unnao and Kanpur. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल उन्नाव और कानपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका कार्यक्रम लखनऊ से दोपहर 12:30 बजे उन्नाव के बाबा निवास (कोरट बाग, हजीरा, एनएच-27 बाईपास) पहुंचकर शुरू होगा।

यहां वह डॉ. ओंकार सिंह के स्वर्गीय पिता डॉ. गंगा सागर यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 1 बजे उन्नाव से कानपुर के लिए रवाना होंगे।

कानपुर पहुंचने पर, अखिलेश यादव 1:45 बजे तिलक नगर स्थित होटल विजय इंटरकॉन्टिनेंटल में अर्जित और जैशिक्षा के विवाह समारोह में शामिल होंगे और वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।

विवाह समारोह के बाद, वह 2:30 बजे स्वरूप नगर स्थित घटापारा रेस्टोरेंट में आकाश से मुलाकात करेंगे। फिर वह 3:15 बजे बिरहाना रोड, फीलखाना स्थित ‘मुन्ना समोसे वाले’ प्रतिष्ठान पर पहुंचेंगे, जहां वह प्रतिष्ठान के मालिक अर्पित गुप्ता से मिलेंगे।

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद अखिलेश यादव लखनऊ के लिए वापस रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button