मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दिल्ली-मैनचेस्टर जा रही IndiGo फ्लाइट ने लिया यू-टर्न, इथियोपिया सीमा से वापस लौटी…

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली से मैनचेस्टर (यूके) जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E033 को अचानक बीच उड़ान से वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली से मैनचेस्टर (यूके) जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E033 को अचानक बीच उड़ान से वापस दिल्ली लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि विमान इथियोपिया की सीमा के पास पहुंचने के बाद अचानक यू-टर्न लेकर वापस लौट गया, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

बता दें, फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, दिल्ली से उड़ान भरने के बाद यह विमान इथियोपिया के हवाई क्षेत्र के करीब पहुंच चुका था। इसी दौरान अचानक विमान ने दिशा बदल ली और वापस भारत की ओर लौट गया। बाद में विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस प्रवेश कर गया।

जानकारी के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच 26 फरवरी के बाद दिल्ली से मैनचेस्टर जाने वाली यह IndiGo की पहली फ्लाइट थी। यह विमान करीब 7 घंटे की उड़ान भरने के बाद वापस लौट रहा है। आमतौर पर दिल्ली से मैनचेस्टर के बीच की दूरी लगभग 6,829 किलोमीटर है और सामान्य परिस्थितियों में इस मार्ग की उड़ान लगभग 11 घंटे में पूरी होती है।

इस मामले पर IndiGo ने भी बयान जारी किया है। एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति और आखिरी समय में हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण उड़ान को वापस लौटाने का फैसला लेना पड़ा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि मिडिल ईस्ट और आसपास के क्षेत्रों में मौजूदा हालात के चलते कुछ उड़ानों को लंबा रास्ता अपनाना पड़ सकता है या उन्हें डायवर्ट करना पड़ सकता है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा उनके लिए सबसे पहली प्राथमिकता है।

एयरलाइन ने यह भी बताया कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर उड़ानों को दोबारा शुरू करने की संभावनाओं पर काम कर रही है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस अपने रूट बदल रही हैं और कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द या डायवर्ट भी किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button