बुलंदशहर में तीन शव मिले, सनसनी फैल गई, बच्ची, महिला और युवक की हत्या की आशंका

बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में तीन लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों में एक बच्ची, महिला और युवक शामिल हैं। शव खुर्जा के नेहरूपुर रेलवे लाइन के किनारे पॉटरी में काम करने वाले मृतक की मिली। मृतक महिला और युवक रिश्ते में देवर-भाभी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन तीनों की हत्या हुई है या फिर किसी अन्य कारण से उनकी जान गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button