यूपी पुलिस SI की परीक्षा का रिजल्ट जारी,2 नवम्बर को हुआ था एग्जाम

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस SI (सब इंस्पेक्टर) के विभिन्न पदों के लिए 2 नवम्बर 2025 को हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने 912 अभ्यर्थियों की श्रेणीवार चयन सूचियां भी जारी की हैं, जिनमें उत्तीर्ण उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं।

उम्मीदवार अपना रिजल्ट UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची में श्रेणीवार उम्मीदवारों के नाम और विवरण दिए गए हैं, जिनकी अगली चयन प्रक्रिया में भागीदारी होगी।

इस रिजल्ट के बाद अब आगे की प्रक्रिया में उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हो सकता है।

Related Articles

Back to top button