गैस सिलेंडर को लेकर लखनऊ में सीएम योगी ने किया बड़ा दावा आपूर्ती को लेकर कह दी ये बात

लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मिशन रोजगार के तहत 9 साल में 9 लाख युवाओं को नौकरी देने का दावा।

राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने मिशन रोजगार के तहत 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नियुक्ति पाने वालों में 320 महिला और 345 पुरुष नर्सिंग अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने RML संस्थान को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी को बेहतर सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 9 वर्षों में राज्य सरकार ने 9 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही है और इस पर विपक्ष भी सवाल नहीं उठा सकता। सरकार लगातार रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रहेगी, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।

Related Articles

Back to top button