BHU में छात्र की जाति पूछकर पिटाई,आरोपी समाजवादी छात्र सभा का इकाई अध्यक्ष गिरफ्तार

वाराणसी। देश में नए UGC की गाइड लाइन के विवाद के बीच देश की सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में एक छात्र की पिटाई जाति पूछने के बाद किए जाने का मामला सामने आया है। वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में पीड़ित छात्र की शिकायत के बाद आरोपी छात्र हिमांशु यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट करने वाला आरोपी हिमांशु यादव समाजवादी पार्टी छात्र सभा का इकाई अध्यक्ष है। ऐसे में अब यह मामला राजनैतिक भी लेने लगा है। फिलहाल वाराणसी कमिश्नरेट की लंका थाने की पुलिस इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ और विश्वविद्यालय में लग सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुट गई है।

जाति पूछकर छात्र की पिटाई का जानिए क्या है पूरा मामला…

वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र प्रशांत मिश्रा ने आरोप लगाया कि क्लास करने के लिए वह हिंदी विभाग गया, जहां हिमांशु यादव ने उसे रोककर पहले नाम पूछा और जाति पूछा। पीड़ित का आरोप है कि उसने भी हिमांशु से उसका नाम और कोर्स पूछा जिस पर हिमांशु ने सबके सामने उसे गाली देते हुए पीटने लगा। इस दौरान जाति सूचक गाली देते हुए हिमांशु यादव ने जान से मारने की धमकी दी। यह पूरा प्रकरण का वीडियो विभाग के लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दर्ज किया मुकदमा आरोपी गिरफ्तार…

वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में जाति पूछकर छात्र की पिटाई के मामले को पुलिस संज्ञान में लिया। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा के बीएचयू इकाई अध्यक्ष हिमांशु यादव पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वाराणसी कमिश्नरेट काशी जोन में भेलूपुर के एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है। छात्रों के बीच पूर्व में विवाद था या किसी अन्य वजह से मारपीट किया जा रहा इसकी जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएगा उस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button