बिहार में कैबिनेट विस्तार पर मंथन- सबको साधने की चुनौती

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक राज्य में मई के पहले सप्ताह में कैबिनेट विस्तार हो सकता है। हालांकि अब तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन चर्चा तेज हो गयी है

मई के पहले सप्ताह में विस्तार की चर्चा

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक राज्य में मई के पहले सप्ताह, खासकर 5 या 6 मई के आसपास कैबिनेट विस्तार हो सकता है। हालांकि अभी तक सरकार या राजभवन की ओर से कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। राजनीतिक गलियारों में इस संभावित विस्तार को लेकर चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं।

सहयोगी दलों के साथ चल रहा मंथन

बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में कई पद खाली हैं, जिन्हें भरने को लेकर सत्तारूढ़ दल और सहयोगी दलों के बीच लगातार मंथन चल रहा है। नए मंत्रियों के चयन में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को खास महत्व दिया जा रहा है। साथ ही, कुछ नए चेहरों को मौका देने और प्रदर्शन के आधार पर बदलाव की भी चर्चा है।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख को लेकर सिर्फ सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है। अंतिम फैसला मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों की सहमति के बाद लिया जाएगा। अब सभी की निगाहें सरकार की आधिकारिक घोषणा और राजभवन से जारी होने वाले कार्यक्रम पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button