राज्यसभा में CEC को हटाने का प्रस्ताव, 73 विपक्षी सांसदों ने दिया नोटिस,जयराम रमेश का दावा

डेस्क : राज्यसभा में विपक्ष के 73 सांसदों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर महासचिव को नया प्रस्ताव सौंपा है। प्रस्ताव में राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

नौ आरोपों का किया गया जिक्र

विपक्षी सांसदों ने प्रस्ताव में मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर नौ विशिष्ट आरोप लगाए हैं। आरोपों में कहा गया है कि 15 मार्च 2026 के बाद उनके द्वारा किए गए कृत्य कदाचार की श्रेणी में आते हैं। इन आरोपों को संविधान के अनुच्छेद 324(5) और 124(4) के तहत गंभीर बताया गया है।

संवैधानिक प्रावधानों का दिया हवाला

प्रस्ताव में मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्त अधिनियम 2023 तथा न्यायाधीश जांच अधिनियम 1968 का हवाला देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। विपक्ष का कहना है कि इन प्रावधानों के तहत जांच कराकर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

सरकार और आयोग की प्रतिक्रिया का इंतजार

इस मामले को लेकर अभी तक सरकार या चुनाव आयोग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि प्रस्ताव पर आगे की प्रक्रिया संवैधानिक नियमों के तहत तय की जाएगी।

Related Articles

Back to top button